ओलम्पिक को अलग नजरिये से देखना होगा: दीपिका

मनोवैज्ञानिक की मौजूदगी देती मदद कोलकाता। भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सोमवार को स्वीकार किया कि उन्हें ओलम्पिक खेलों में दबाव में आने से बचने की जरूरत है और भविष्य में वांछित नतीजे हासिल करने के लिए खेलों के सबसे बड़े मंच को अलग नजरिये से देखने की जरूरत है।  इस साल विश्व कप में कई पदक जीतने वाली दीपिका अच्छी फॉर्म में चल रही थी और 27 साल की इस खिलाड़ी से टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए तीरंदाजी का पहला ओलंपिक पदक जीतने.......

जिनसे थी आस उन्होंने ही किया निराश

निशानेबाजों और तीरंदाजों के निशाने चूके मुक्केबाज और पहलवान भी नहीं दिखा सके कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भारत बेशक अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा हो लेकिन हमारे निशानेबाजों और तीरंदाजों ने जिस तरह निराश किया उससे हम मेडलों की संख्या 10 नहीं पहुंचा सके। टोक्यो ओलम्पिक का समापन हो चुका हो और सभी एथलीट और टीमें पेरिस में 2024 में होने वाले ओलम्पिक खेलों की तैयारियों में जुट जाएंगी, लेकिन इस.......

पदक विजेताओं को मुफ्त हवाई सफर

नयी दिल्ली। उद्योग जगत ने टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए रविवार को अलग-अलग पुरस्कारों की घोषणा की। एयरलाइन कंपनियों गो फर्स्ट और स्टार एयर ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले सभी छह भारतीय खिलाड़ियों और पुरुष हॉकी में कांस्य पदक पदक जीतने वाली टीम के लिए मुफ्त विमान सेवाओं की पेशकश की है।  गो फर्स्ट ने इन खिलाड़ियों के लिए 5 साल तक मुफ्त टिकट और देश के 13 शहरों के बीच विमान सेवाएं देने वाली क्षेत्रीय व.......

अमेरिका काे पहली बार महिला वॉलीबॉल का स्वर्ण

टोक्यो। अमेरिका ने ब्राजील को रविवार को 3-0 से हराकर पहली बार ओलम्पिक में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका की टीम ने सीधे सेटों में 25-21, 25-20, 25-14 से जीत दर्ज की। वर्ष 1984 में पहली बार महिला वॉलीबॉल का पदक जीतने के बाद अमेरिकी टीम ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते लेकिन टोक्यो खेलों से पहले कभी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई थी।  अमेरिका को 2008 और 2012 में ब्राजील के खिलाफ ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था। जोर्डन लार.......

केन्या के किपचोगे ने जीता मैराथन का स्वर्ण

सापोरो। केन्या के इलियुड किपचोगे ने आखिरी 12 किलोमीटर में अपनी गति बढ़ाकर टोक्यो ओलम्पिक खेलों की पुरुष मैराथन प्रतियोगिता में रविवार को यहां अपने खिताब का बखूबी बचाव किया। किपचोगे ने उमस भरे मौसम में सापोरो की सड़कों पर दौड़ते हुए दो घंटे, आठ मिनट, 38 सेकंड में दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। वह नीदरलैंड के रजत पदक विजेता अब्दी नगीये से 80 सेकेंड से भी अधिक समय आगे रहे।  बेल्जियम के बाशिर अब्दी ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता के सा.......

पहलवान दीपक पूनिया के विदेशी कोच को निकाला गया

रेफरी के कमरे में जाकर कर दी थी मारपीट  टोक्यो। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने दीपक पूनिया के विदेशी कोच मुराद गैदरोव को बर्खास्त कर दिया। भारतीय पहलवान के कांस्य पदक के प्लेआफ मैच में यह रेफरी मौजूद था। उस मैच में दीपक को सैन मारिनो के माइल्स नजीम अमीन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के बाद गैदरोव रेफरी के कमरे में गए और उनके साथ मारपीट की। खेल की विश्व संचालन संस्था यूनाइटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने ड.......

मामूली अंतर से पदक से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक

चौथे स्थान पर रहीं टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में भारत की गोल्फर अदिति अशोक गोल्फ स्पर्धा में चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं। खराब मौसम से प्रभावित चौथा दौर प्रभावित रहा। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वो मात्र दो स्ट्रोक्स से चूक गईं। ऐतिहासिक मेडल के करीब पहुंचीं अदिति ने दिन की शुरुआत दूसरे स्थान से की थी लेकिन फिर वह पिछड़ गईं। 2016 के रियो ओलम्पिक में वह 41वें स्थान पर रही थीं। तब गोल्फ की 100 से अध.......

भारतीय चौकड़ी का 4x400 रिले में रिकॉर्ड, पर फाइनल से चूके

टोक्यो। भारत की 4 x 400 मीटर पुरुष रिले टीम ने शुक्रवार को यहां टोक्यो ओलम्पिक में 3 मिनट 00.25 सेकेंड का समय निकालकर नया एशियाई रिकार्ड बनाया लेकिन फाइनल में जगह बनाने में असफल रही। मोहम्मद अनस याहिया, टॉम नोह निर्मल, राजीव अरोकिया और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी दूसरी हीट में चौथे स्थान पर रही।  भारतीय टीम कुल 9वें स्थान पर रही और आठ टीमों के फाइनल में जगह नहीं बना पायी। दोनों हीट में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें तथा इसके दो सर.......

पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे

कांस्य पदक जीतने का मौका बरकरार टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में पहलवान बजरंग पूनिया पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल में अजरबेजान के हाजी अलीयेव से 5-12 से हार गए हैं। बजरंग के पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। यह मैच शनिवार को होगा।  इस मैच में वह सेनेगल के पहलवान दैता और कजाकिस्तान के पहलवान नियाजबेकोव के बीच मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। अजरबेजान के पहलवान हाजी अलीयेव के खिलाफ मैच की बात करें तो पहले दौर में ही .......

हॉकी बेटियों ने हारकर भी जीता दिल

महिला हॉकी टीम पहले मेडल से चूकी ब्रिटेन ने 4-3 से हराया नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने में नाकाम रही लेकिन उसने अपने खेल से करोड़ों भारतीयों का दिल जरूर जीत लिया है। रानी रामपाल की टीम ने वह कर दिखाया है जो इससे पहले ओलम्पिक के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। भारतीय टीम ओलम्पिक इतिहास में पहली बार चौथे स्थान पर रही। उसने क्वार्टर फाइनल में ओलम्पिक में तीन गोल्ड जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ह.......